September 08, 2009

चंद शेर

कुछ शेर प्रस्तुत हैं। उम्मीद है पसंद आयेंगे।

आज किताबों में सहेज के रखते हैं सूखे हुए फूल
जो कभी बागीचों मे कलियाँ रोंधकर गुज़र जाते थे
***
जब हाथ काँपने लगे जाम उठाते तो रुक जाता हूँ
मयखाने के बाहर हमप्याला बेईमान हो जाते हैं
***
पहाडों में गुज़रे कुछ दिन तो वंही रह जाने को मन किया
मैदानों में पता ही नहीं चलता सूरज कंहा डूब जाता है
***
मौसम की बाजीगरी ये की मिजाज़, माहौल सब बदल दे
हम अपनी तसल्ली को घरोंदों में बसेरा कर लेते हैं
***